---Advertisement---

डेम में नहाने उतरा इंजिनियर का बेटा ….अचानक हुआ लापता

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1000192008

खबर खुलेआम

रायगढ़ / केलो डेम में नहाने उतरे इंजिनियर के बेटे कि मौत कि खबर सामने आई है।

जानकारी अनुसार रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात नहाने डेम में उतरा पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर का बेटा अचानक लापता हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस नगर सेना टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लापता युवक के पतासाजी में जुट गई है। साथ ही सुशांत के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दो बजे के आसपास अपने दोस्तों पुरेन्द्र सिंह और अविनाश सारथी के साथ कार में सवार होकर लाखा डेम के पीछे तरफ गए पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर डीके प्रधान का बेटा सुशांत प्रधान 24 साल, छोटे अतरमुड़ा निवासी, केलो डेम से अचानक लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक की पतासाजी में जुट गए हैं।

1000164645

बताया जा रहा है कि बीती रात सुशांत प्रधान अपने दो दोस्तों के साथ केलो डैम के पास किसी काम के सिलसिले में गया हुआ था। जहां सुशांत नहाने के लिये पानी में उतरा था और अचानक वह गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद सुशांत के नही मिलने पर उसके दोस्तों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त मामले की जानकारी दी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक डेम के गहरे पानी में डूब गया होगा। बहरहाल सुशांत के दोनों दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि डेम में एक तैरती हुई लाश मिली है फिलहाल पुलिस मामले कि जाँच में जुटी हुई है

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment