

खबर खुलेआम
बच्चा चोरी के शक मे एक युवक को परिजनों और मोहल्ले वासियो पकड़ा और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले करने कि घटना सामने आई है। परिजनों ने बताया बच्चा चोर जुटमिल क्षेत्र के सामने गली में देर रात 2 बजे घुसा था और बच्चा चोरी कर ले कर भाग रहा था तभी बच्चा चोर को परिजनों व स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पहले जमकर पीटा और फिर जुटमिल पुलिस के हवाले कर दिया।
जुटमिल पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी का नाम सुरेश मुंडा ओडिसा का है रहने वाला बताया जा रहा है पूछताछ मे आरोपी ने कहा बच्चा चोरी कर तीन लाख में बेचता है.













