---Advertisement---

नदी किनारे पेड़ में साड़ी से लटका मिला शव

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

रायगढ। रविवार कि सुबह लगभग 5 बजे घूमने निकले कुछ लोगों की नजर केलो नदी के किनारे पेड़ पर पड़ी, जिसमें साड़ी से बंधे फंदे पर एक युवक की लाश लटक रही थी। लाश मिलने कि खबर फैलते ही खर्राघाट रपटा के पास लोगों की भीड़ लगने पर तरह-तरह की चर्चा भी होने लगी। घटना कि सुचना लोगों ने नजदीकी चक्रधर नगर थाने में दी। वहीं, थाना प्रभारी अमित शुक्ला के निर्देश पर मातहत स्टॉफ तत्काल घटना स्थल पहुंची और लाश को पेड़ से नीचे उतारते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक की शिनाख्त हुई। मृतक कोई और नहीं, बल्कि बेलादुला के खर्राघाट मोहल्ले के ही शंकर भुइयां पिता स्वर्गीय गौरांगो भुइयां (32 वर्ष) निकला, जो एक टेंट हाउस में काम करता था। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि टेंट हाउस कर्मचारी शंकर बीते शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अपने घर से काम के सिलसिले में निकला था। रात में वह अपनी मौसी घर गया और खाना भी खाया। इसके बाद वह कब केलो नदी किनारे पहुंचा और बादाम पेड़ में साड़ी का फंदे में कैसे उसका शरीर बेजान हुआ, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment