---Advertisement---

बेगुनाह को FIR का तोहफ़ा , विवाद निपटाने का इनाम झूठा FIR ….. VIDEO में देखें सच्चाई

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

khabar khuleaaam

रायगढ़ | 12 जुलाई 2025रायगढ़ के जूट मिल गेट के सामने हुई मारपीट की घटना में एक बेगुनाह युवक बंटी सिंह को फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बंटी सिंह, जो एक पत्रकार के बड़े भाई हैं, घटना के समय वहां मौजूद जरूर थे, लेकिन न तो वे झगड़े में शामिल थे और न ही उन्होंने किसी पर हमला किया। इसके बावजूद उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। वीडियो में सामने आया सच:घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है— दो पक्षों के लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं, स्थिति तनावपूर्ण है। बंटी सिंह एक कोने में खड़े हैं, एक हाथ में मोबाइल है और दूसरे हाथ से “छोड़ो-छोड़ो” कहते हुए मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। वह न किसी पर हमला कर रहे हैं, न मारपीट में शामिल हैं। इसके बावजूद, बंटी सिंह को झूठे आरोपों के तहत गंभीर धाराओं में फंसाया जा रहा है।”घटना में मदद करो”… लेकिन सजा भी झेलो?सरकार और पुलिस लगातार जनता से अपील करती है कि “घटना-दुर्घटना में मदद करें, हस्तक्षेप करें।” लेकिन जब कोई व्यक्ति सच में हस्तक्षेप करता है और मारपीट रोकने की कोशिश करता है, तो उसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर देना— क्या यही इंसाफ है?IPC की इन धाराओं का गलत इस्तेमाल?अगर किसी निर्दोष के खिलाफ झूठी FIR कराई जाती है, तो भारतीय दंड संहिता (IPC) की ये धाराएं खुद शिकायतकर्ता पर लागू हो सकती हैं:पुलिस को झूठी सूचना देना, धारा 211: निर्दोष व्यक्ति पर झूठा मामला दर्ज कराना, धारा 120B: आपराधिक साजिश रचना।परिवार का आरोप और पत्रकारों की चुप्पी:बंटी सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि झूठी शिकायत कर एक पत्रकार के परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई व्यक्ति शांति बनाए रखने के लिए खड़ा होता है, तो उसे अपराधी कैसे ठहराया जा सकता है?सबसे दुखद बात यह है कि रायगढ़ के अधिकतर पत्रकार इस मामले में चुप हैं। क्या यह डर है, दबाव है, या फिर चुप रहने की आदत बन गई है?

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment