---Advertisement---

नंगी तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

23 जून 2025 घरघोड़ा थाना क्षेत्र के सतनामीपारा में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने खुलेआम तलवारनुमा हथियार लहराते हुए मोहल्ले में दहशत फैलाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नंगी तलवारनुमा हथियार जब्त कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

आज दोपहर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 04 सतनामीपारा निवासी रामकुमार निराला अपने हाथ में एक नंगी तलवारनुमा हथियार लेकर मोहल्ले में आने-जाने वालों को लहराते हुए डरा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी रामकुमार निराला, उम्र 55 वर्ष, पिता स्व. बादराम निराला निवासी वार्ड क्रमांक 04 सतनामीपारा, घरघोड़ा से तलवारनुमा हथियार गवाहों के समक्ष विधिवत् जब्त कर उसे थाना लाया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/2025 धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment