---Advertisement---

आज कि रात सड़क हादसों के नाम …. एक रात में कुल 28 घायल 2 कि मौत एक गंभीर

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

घरघोड़ा क्षेत्र आज की रात सड़क हादसों के नाम रही। बता दे कि कल बीते रात 3 जून को घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छर्राटांगर में श्रीहरि यज्ञ मेला का अंतिम रात था । जिसमे हजारों कि संख्या में लोग मेला देखने आये थे। मेला देख कर वापस घर लौट रहे अलग अगल घटना में 28 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये है जिसमे 2 लोगों कि मौत हो गई है। 1 कि हालत गंभीर है

प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह लगभग 8:45 में मोटरसाइकिल CG 14 MQ 4818 में 4 युवक एक ही मोटरसाइकिल से मेला देख के अपने घर वापस लौट रहे थे लौटते समय भेंड्रा पुलिया के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए खाई में जा गिरी।

घटना में 1 युवक कि मौत हो गई वही 1 कि हालत गंभीर अन्य 2 को हल्की चोट लगी है बता दे कि बाईक सवार में गजानंद सारथी पिता उद्धव सारथी उम्र 17 वर्ष मिलूपारा कि मौत हो गई वही वही घायलों में सोहन सिदार पिता घसिया राम उम्र 16 वर्ष कि हालत गंभीर बताई जा रही है वही सुरेश सिदार पिता शनि राम उम्र 18 वर्ष, विशाल सिदार पिता चंदन सिदार उम्र 17 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दिया जायेगा।

घरघोड़ा विकास खंड चिकत्सा अधिकारी डॉ एस आर पैंकरा से प्राप्त जानकारी अनुसार घरघोड़ा हॉस्पिटल में 28 ब्यक्ति को उपचार के लिए लाया गया था। जिसमे 2 ब्यक्ति कि मौत हो गई है। बीएमओ डॉ एस आर पैंकरा के नेतृत्व में स्वस्थ विभाग के डॉक्टर व समस्त नर्सिंग ड्रेसर कि टीम घायलों के उपचार के लिए लगातार ड्यूटी में जुटी रही।

डॉ एस आर पैंकरा विकास खंड चिकित्सा अधिकारी घरघोड़ा

दूसरा हादसा अमलीडीह से छर्राटांगर रोड में पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार पुलिया में गिरा, घटना में जगदीश राठिया पिता रतन राठिया उम्र 28 निवासी कांटाझरिया चिमटापानी थाना घरघोड़ा कि मौत हो गई है।

मृतक 1 / मृतक गजानंद सारथी पिता उद्धव सारथी उम्र 17 वर्ष मिलूपारामृतक

2 / जगदीश राठिया पिता रतन राठिया उम्र 28 निवासी कांटाझरिया चिमटापानी

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment