---Advertisement---

बर्फ फैक्ट्री में हुआ धमाका , 1 कि मौत… 4 झूलसे

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जिसमे मंगलवार की दोपहर आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होनें की घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं बर्फ लेने पहुंचे तीन लोगो के अलावा एक स्टाफ घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के लालटंकी क्षेत्र में स्थित सुभाष बर्फ फैक्टरी में आज दोपहर डेढ बजे के आसपास आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया इस दौरान मौके पर मौजूद संचालक संजय सहगल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं बर्फ लेने पहुंचे 03 लोगों को अलावा एक स्टाफ को मिलाकर कुल 4 लोग झुलसे है।

जिन्हें तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है वहीं मृतक युवक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment