---Advertisement---

जहर सेवन मामले में तीन आरोपियों को भेजा जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

01 जून चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पूरे मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण मिश्रा, संतोष मिश्रा और नितिन मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मई को एक महिला ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने व उसके पति ने अरुण मिश्रा, निवासी टीवी टावर रोड रायगढ़, से सात लाख रुपये कर्ज लिया था, जिसकी किस्तें वह समय-समय पर चुकाई है। महिला का आरोप है कि 30 मई की शाम अरुण मिश्रा उसके घर में जबरन घुस आया और पैसे वापस करने को लेकर गाली-गलौज करते हुए अभद्र बातें करने लगा। साथ ही उसने महिला को घर से बेदखल करने की धमकी दी। महिला के अनुसार अरुण मिश्रा ने सादे स्टांप पेपर में उससे जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए थे और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी तनाव के चलते उसके पति ने जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की थी। पहले उन्हें मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की शिकायत के आधार पर थाना चक्रधरनगर में अरुण मिश्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 232/2025 अंतर्गत धारा 333, 75(1)(2)(4), 308(2) बीएनएस दर्ज किया गया था। बाद में रायपुर के टिकरापारा थाना से मर्ग तहरीर प्राप्त होने के बाद प्रकरण में धारा 108 बीएनएस को भी जोड़ा गया। जांच के दौरान पुलिस को यह भी साक्ष्य मिले कि अरुण मिश्रा के साथ उसके बेटे संतोष मिश्रा और नितिन मिश्रा ने भी पीड़ित को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment