

डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर से पांडुका के कुकदा डेम में युवाओं का एक ग्रुप पिकनिक मनाने आये थे। जानकारी अनुसार रायपुर भानपुरी इलाके से लगभग 10 युवक-युवतियों का ग्रुप आज सुबह पिकनिक मनाने निकला था। पहले यह ग्रुप गजपल्ला डेम पहुंचा, लेकिन वहां पानी कम होने की वजह से वे लोग पांडुका के कुकदा डेम चले गए। यहीं नहाते समय हादसा हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्रुप के कुछ सदस्य जैसे ही डेम के गहरे पानी में उतरे, एक युवक अचानक डूबने लगा। शोर कि आवाज़ से आसपास मौजूद स्थानीय लोग जमा हो गये और घटना कि पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पांडुका पुलिस, नगर सैनिक, और बाढ़ बचाव की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद 18 वर्षीय युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा दोपहर लगभग 12 बजे हुआ।
फिलहाल पुलिस आगे कि जाँच कार्यवाही में जुट गई है।













