

डेस्क खबर खुलेआम
रायगढ़। शहर के सबसे चर्चित पचधारी में अकेले नहाने गई एक युवती घर छोड़ देने की बात कहकर छोटा हाथी में बिठाकर एक के बाद एक एक कर चारो आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नही घटना का जिक्र किसी से करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना के पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक पीडिता ने परिजनों सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि रोजाना की भांति जब वह दोपहर एक बजे घर पहुंचा तो उसकी बेटी घर में नही थी। जिसके बाद आसपास घुमने गई होगी सोचकर वह अपने काम में चला गया और फिर रात में खाना खाने के बाद सो गया था। पीडिता के पिता ने बताया कि आज सुबह 10 बजे उसकी मां ने उसे बताया कि पीड़िता कल दोपहर 12 बजे नहाने के लिये अकेले ही पचधारी गई हुई थी। जहां से शाम करीब 4 बजे वह वापस घर लौटी तो उसके कपड़े फटे हुए थे। पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि घर वापस आते समय मोहल्ले के ही अनिप जाटवर, लक्की अजगल्ले के अलावा दो अन्य ने उसे घर छोड देने की बात कहते हुए अपने वाहन छोटा हाथी में पीछे डाला में बिठा लिया और सभी ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद पीडिता को घटना का जिक्र किसी से करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। बहरहाल शहर के सबसे चर्चित पचधारी डेम में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपी समेत दो नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।













