---Advertisement---

कार बाइक की आमने सामने भिड़ंत , बाईक सवार की हालत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ – जामगांव मार्ग पर साल्हेओना के करीब आज सुबह लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार आर्टीका कार क्रमांक CG13 AY 4326 से बाईक एच एफ डीलक्स क्रमांक CG 13 UF 1140 की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस घटना में दुपहिया चालक गंभीर रुप से घायल हो गया और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद दुर्घटनाकारित वाहन को मौके पर छोड भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है।

मामले की सूचना चक्रधर नगर थाने को दे दी गई है। घायल बाईक चालक की पहचान छुहीपाली निवासी जितेन्द्र मिश्रा के तौर पर की गई है। वहीं उसकी बाईक में प्रेस लिखा पाया गया है तो आर्टिगा कार में एमएसपी लिखा हुआ है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment