---Advertisement---

बस स्टैंड मे गुंडागर्दी करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार , पहुँचे जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

5 मई 2025 केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में यात्रियों से बेवजह झगड़ा और मारपीट करने वाले चार युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । घटना बीते 3-4 मई की दरमियानी रात की है, जब कोतवाली पुलिस को बस स्टैंड पर उपद्रव की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दो युवक – कुश वर्मा (21 वर्ष), निवासी कृष्ण वाटिका बोईरदादर और एक 17 वर्षीय किशोर मिले, जिन्होंने चार आरोपियों पर झगड़ा मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित कुश वर्मा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद मकसूद उर्फ बिट्टू, अमित कुमार, ध्रुव ठाकुर उर्फ बिट्टू और कृष्णा यादव पहले से ही बस स्टैंड पर मौजूद थे और होटल में नाश्ता करने के नाम पर पैसे मांगते हुए गाली-गलौच करने लगे। जब विरोध किया गया तो आरोपियों ने हथ मुक्कों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं 17 वर्षीय किशोर ने बताया कि वह अम्बिकापुर से रायगढ़ पहुंचकर अपने चाचा का इंतजार कर रहा था, तभी चारों युवक उससे भी पैसे की मांग करने लगे और अपशब्द कहकर मारपीट शुरू कर दी। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 296, 351(2), 118(1).3(5) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट तथा दूसरा मामला अपराध क्रमांक 204/2025 धारा 119(1), 298, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किया गया है।*गिरफ्तार आरोपी*:1. मोहम्मद मकसूद उर्फ बिट्टू (42 वर्ष), निवासी दानीपारा रायगढ़2. अमित कुमार (19 वर्ष), निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, शिवानगर रायगढ़3. ध्रुव ठाकुर उर्फ बिट्टू (18.5 वर्ष), निवासी रामगुड़ी तेलीपारा रायगढ़4. कृष्णा यादव (24 वर्ष), निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, शिवानगर रायगढ़ इनकी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, आरक्षक मुरली पटेल, मनोज पटनायक, गोविंद पटेल ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment