---Advertisement---

पार्षद लक्ष्मी साहू के भतीजे राहुल साहू का हादसा में निधन , आज होगा अंतिम संस्कार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद रहे लक्ष्मी साहू के भतीजे राहुल साहू का आज शाम रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में उपचार के दौरान अल्पायु में निधन हो गया।वार्ड नंबर 13 के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी साहू का भतीजा राहुल (पिता स्व. रामकृष्ण साहू) बीते दिन घर के सिढियों फिसलकर गिर गया था। जिससे टाइल्स का टूकड़ा सिर में जा लगा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि अत्यधिक खून बहने से वह बेहोश हो गया, जिसे बेहोशी हालत में अपेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया तो प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। तदुपरांत, लक्ष्मी साहू मौके की नजाकत को भांप अपने चुनावी प्रचार प्रसार को छोड़ राहुल को राजधानी लेकर गए और रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में दाखिल कराया। वहां सघन उपचार के बावजूद जिंदगी और मृत्यु के बीच संघर्षरत राहुल की सांसें आखिरकार 29 जनवरी की शाम उखड़ गई। राहुल के शव को रायपुर से रायगढ़ लाया जा रहा है। कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के निवास स्थल शिवानगर से राहुल की शवयात्रा 30 जनवरी के पूर्वान्ह 11 बजे निकलेगी। सर्किट हाउस रोड स्थित मुक्तिधाम में राहुल का अंतिम संस्कार होगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment