---Advertisement---

मेला दिखाने के बहाने ले जाकर नाबालिग की आबरू लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

11 दिसंबर को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करते हुए उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। बालिका की मां द्वारा 02 नवंबर को गुम बालिका की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के लापता होने की जानकारी दी थी। बालिका की मां ने बताया कि 31 अक्टूबर 2024 की सुबह काम पर जाने के बाद शाम 4:30 बजे घर लौटीं, तो उनकी छोटी बेटी गायब मिली। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 244/2024 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। गुम बालिका की खोजबीन दौरान कल 10 दिसंबर को गुम बालिका को विक्रम धनवार उर्फ रिंकु (24 वर्ष) के साथ पाया गया। बालिका ने बताया कि आरोपी उसे मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया और मेडिकल परीक्षण कराया। प्रकरण में धारा 87, 65(1), 351(2) बीएनएस एवं 4,6 पोक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment