---Advertisement---

सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय समाज को दिया जनजाति गौरव दिवस का न्योता

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5223563

खबर खुलेआम

धरमजयगढ़ में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय जनजाति गौरव दिवस 2026 का भव्य आयोजन, समाज प्रमुखों एवं वरिष्ठजनों से की आत्मीय मुलाकातधरमजयगढ़। धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजाति गौरव दिवस 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने जनजातीय समाज के प्रमुखों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति के अनुरूप पीला चावल भेंट कर कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।सांसद राधेश्याम राठिया ने समाज प्रमुखों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

5221055

इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक योगदान और महापुरुषों के बलिदान को स्मरण करते हुए अपनी सांस्कृतिक पहचान और विरासत को सहेजकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि जनजाति गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सम्मान, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को नमन करने का अवसर है।

5223568

भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करना हम सभी का दायित्व है।धरमजयगढ़ की पावन धरा पर आयोजित होने वाला यह प्रदेश स्तरीय समारोह जनजातीय एकता, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक गौरव का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने सभी समाज प्रमुखों, वरिष्ठजनों एवं जनजातीय बंधुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment