छर्राटाँगर ग्राम पंचायत के मिलनसार सरपंच स्व सूरज राठिया के निधन से रिक्त हुई सीट पर निर्वाचन किया गया जिसमें गाँव ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्व सूरज राठिया की पत्नी श्रीमती गायत्री सूरज राठिया को निर्विरोध निर्वाचित किया गया , आज ग्राम पंचायत छर्राटाँगर के के पंचायत भवन में नव नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने नियमानुसार सरपंच श्रीमति गायत्री सूरज राठिया ने ग्राम पंचायत साथ मे वार्ड मेंबर में श्रीमति कौशल्या मकर राठिया ने पदभार ग्रहण किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सचिव मुकेश सिदार , समस्त वार्डो के पंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे । उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी ।





