भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पत्थलगांव – रविवार को भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बगीचा बैठक में संगठन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के साथ आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र बेसरा जी , भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय जी, और जिला के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश आला कमान द्वारा संगठन को लेकर दिए गए सभी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए गंभीरता से काम करना है। उन्होनें कहा कि जिला से लेकर शक्ति केन्द्र स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है। संगठन के कार्यक्रमों को लेकर कुछ मंडलों में बरती जा रही सुस्ती पर असंतोष जताते हुए सुनील गुप्ता ने कहा कि संगठन का काम सामूहिक जिम्मेदारी का काम है। इसे किसी एक पदाधिकारी के भरोसे नहीं किया जा सकता है। हम सबकों अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। किसी भी चुनाव में जीत हासिल करने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी करने के लिए मात्र 8 से 9 माह का समय ही शेष रह गया है। इसलिए हम सबको बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में बहुत तेजी से काम करना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत जी ने बताया कि चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर ठोस रणनीति तैयार करने की जरूरत होती है। 2018 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होनें कहा कि जशपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने कुछ बूथों को छोड़ कर शेष सभी कांग्रेस से बढ़त हासिल किया था। हमें इस बात पर चिंता करना चाहिए कि आखिर इन बूथों पर हम क्यों पिछड़े।

पूर्व केंद्री मंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बूथ और मंडल स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों व बैठकों में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय समाज प्रमुखों को आवश्यक रूप में शामिल करना चाहिए। इससे लोगों का पार्टी से जुड़ाव होगा। अगर खानापूर्ति के लिहाज से बैठक किया जाएगा,तो इससे अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं होगा। इस लिए सभी पार्टी के सदस्य और कार्यकर्ता मिलकर काम करे तो 2023 के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पक्की है !

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment