---Advertisement---

चाय दुकान में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2972593

डेस्क खबर खुलेआम

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना

रायपुर। शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम 30 अप्रैल 2026 को थाना मौदहापारा क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी देखने को मिली।रजबंधा मैदान के पास एक चाय ठेले पर थाना प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।पूछताछ में युवक ने अपना नाम जाफर अली (19 वर्ष), पिता शमशाद अली, निवासी धरसीवां बताया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया।मामले में थाना मौदहापारा में आर्म्स एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

2971073
2966364 1
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment