![बड़ी खबर - इश्क ने लडक़ी को पहुँचाया अस्पताल 1 IMG 20230709 WA0029](https://khabarkhuleaam.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230709-WA0029-1024x768.jpg)
डेस्क – खबर खुलेआम पावेल अग्रवाल
धरमजयगढ़ – क्षेत्र में इन दिनों कम उम्र की बच्चो का भी जहर खाने का प्रचलन सा चल गया है।जिसमे प्यार मोहब्बत के नाम पर कई बार धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में इस तरह की घटनाएं सामने आती है हालाकि इसमे कई बार स्थानीय डॉक्टरों द्वारा जान बचा ली जाती है लेकिन कई बार इस तरह के मामलो में अनहोनी घटनाएं भी घटित होती है।बहरहाल हम बात कर थे है धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम भंडारीमुड़ा की जहां 7 जुलाई को स्थानीय सिविल अस्पताल में एक भंडारीमुड़ा की 18 वर्षीय लड़की ने घर में रखे किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद उसके परिजनों द्वारा उसे धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी हालत ठीक हो गई वहीं मामले को लेकर बताया लड़की ने बताया की उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है वह उस लड़के से पूछने के बाद बताएगी ऐसे में मामला पूरा साफ़ हो गया की यह इश्क का बुखार है जो लड़के को डराने के लिए किया गया था इस विषय में जब लड़की के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया की लड़की का चक्कर दर्रीडीह के जनप्रतिनिधि के भतीजे के साथ है।और उसके आने के बाद ही हम इस विषय में कुछ बता सकेंगे।फिलहाल लड़की को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।और वो अपने परिजनों के साथ घर चली गई है।