
डेस्क खबर खुलेआम
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में 13 जून को बरतापाली ग्राम पंचायत के महिला समूह द्वारा धरमजयगढ़ थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बरतापाली शासकीय गोठान में लगे 7 पांखा को किसी के द्वारा चोरी कर लिया गया है। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आज बरतापाली गोठान से पंखा चोरी करने वाला चोर सुरेश राठिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शासकीय गोठान बरतापाली से हुई चोरी के 7 पंखा को चोर से बरम्मत कर लिया है एवं आरोपी चोर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।











