![प्रधान पाठक की अनूठी पहल - स्कूल न छूटे को लेकर बच्चों को बांटा छाता 1 IMG 20230812 WA0006](https://khabarkhuleaam.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230812-WA0006-1024x461.jpg)
डेस्क खबर खुलेआम पावेल अग्रवाल
![प्रधान पाठक की अनूठी पहल - स्कूल न छूटे को लेकर बच्चों को बांटा छाता 2 IMG 20230812 WA0005 1](https://khabarkhuleaam.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230812-WA0005-1-1024x461.jpg)
धरमजयगढ़ । प्राथमिक शाला बोजिया के प्रधान पाठक ननकी राम चंद्रा हर वर्ष अपने स्कूल के बच्चों को कुछ ना कुछ मदद करते देखे जाते है इस वर्ष उनके द्वारा बच्चो को स्कूल आने में दिक्कत ना हो इसलिए उन्हे छाता वितरण किया है।इसके पीछे प्रधान पाठक ने उद्देश्य गरीब बच्चो की मदद करना और उनकी पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत पैदा ना हो ये है।आपको बता दे ग्राम बोजिया के प्राथमिक शाला में इस तरह हर वर्ष प्रधान पाठक बच्चो को कुछ ना कुछ वितरण कर अपनी मानवता का परिचय देते है ताकि बच्चो का उत्साहवर्धन बना रहे पिछले वर्ष उनके द्वारा बच्चो को ठंड के मौसम में स्वेटर वितरण किया गया था और इसी क्रम में उनके द्वारा इस साल 60 बच्चो को छाता वितरण किया गया है वहीं प्रधान पाठक ननकी राम चंद्रा के इस नेक कार्य की हर कोई प्रशंशा कर रहा है।