आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में पूरे प्रदेशभर के सहकारी समितियों में होने जा रहे किसान चौपाल कार्यक्रम हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुआ सर्वप्रथम प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ से पहले भारत माता एवं संगठन के प्रितपुरुष के छाया चित्र में माल्यार्पण कर वर्ग प्रारम्भ किया गया बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी सहकारी समितियों में होने जाने वाले किसान चौपाल कार्यक्रम के लिए वक्ताओं प्रमुख प्रमुख बिंदुओं पर जहां किसान भाइयों के समक्ष रखने हेतु विषयो पर विस्तार पूर्वक विषय प्रस्तुत किया गया प्रशिक्षण में अपना मार्गदर्शन देने हेतु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,भाजपा के राष्ट्रीय उपढ एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल संगठन महामंत्री पवन साय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साहू का मार्गदर्शन प्रशिक्षण में प्राप्त हुआ बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधर विधायक एवं प्रवक्ता, अजय चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा,विधायक पुन्नूलाल मोहले, सांसद संतोष पाण्डे, सांसद चुन्नीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगळे सहित पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक तथा संगठन से जुड़े प्रदेश भर से भाजपा के वरिष्ठ नेता गण किसान मोर्चा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मा.श्री अरूण साव जी ने अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यह प्रदेश की पहचान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी है जिनके अनुरूप भाजपा अपने पन्द्रह वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए कार्य किया है
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जब हमारी सरकार प्रदेश में थी तब हमने गाँव गरीब अन्नदाता किसान युवा महिला बुजुर्ग सभी के लिए योजना चलाई जहां 2003 के पूर्व प्रदेश के किसान बाढ़ी लेकर जीवन अर्पित करते थे और बैंकों और साहूकारों के कर्ज तले दबे रहते थे जहां किसानों के अनाजो को पानी मे डूबा डूबा कर उनके उपज का मजाक उड़ाया करते थे तो भाजपा सरकार उनके अनुरूप कार्य किया क्या जीरो प्रतिशत में मुफ्त ब्याज ऋण योजना हो पन्द्रह वर्षों में भाजपा सरकार 75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य को प्राप्त किया जहां मुफ्त में पम्प कनेक्स की बात हो ऐसे अनोको कार्य भाजपा शासन में कार्य हुआ
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश में सर्व प्रथम किसानों के हित मे सोचने वाली पंद्रह वर्षों की भाजपा की सरकार थी आज किसानों को झूठ बोल कर सत्ता में आई यह सरकार किसानों से किये वादों से मुकर चुकी है यह कर्जा माफ की बात कही थी सभी तरह की कर्जो को हमारी कॉंग्रेस की सरकार प्रदेश में बनती है तो माफ करेंगें पर आज तक राष्ट्रीय कृत बैंकों के कर्ज माफ नही किया है न ही जो किसान प्राइवेट बैंकों से कर्ज लिए किसानी के लिए उसे माफ नही किया है न ही प्रदेश के किसानों को पम्प कनेक्स मिल पा रहा है केंद्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों के लिए विभिन प्रकारों के योजना चला कर किसानों की जीवन शैली बदलने को कार्य कर रही है क्या किसान सम्मान निधि हो क्या धान में map बढाने की बात हो जब 2018 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो उस समय धान का समर्थन मूल्य 18 सौ से ऊपर था 2018 के बाद जब कॉंग्रेस की सत्ता आई प्रदेश में तो भुपेश बघेल ने कहा था कि हम बकाया धान का बोनस देंगे हमारी सरकार आएगी तो हर साल बोनस देंगें धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए में धरीदी करेंगें पर न बकाया बोनस दिया न साढ़े चार साल का बोनस दिया न ही अपने वादे के अनुरूप 25 सौ रुपए में धान खरीदी किया धान का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार निर्धारित करती है 2018 से लेकर 2023 तक करीब 300 सौ रुपए धान में समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा की सरकार ने की है जबकि धान खरीदी के साथ साथ केंद्र सरकार राज्य को धान खरीदी की ट्रासपोटिंग से लेकर बारदाने का पैसा हो सुतली का पैसा हो धान सुखत जैसे सुविधा या लागत केंद्र सरकार वाहन करती है ऎसे प्रमुख प्रमुख विषयो को हमको किसानों के पास चौपाल के माध्यम से रखने की आवश्यकता है
प्रशिक्षण कार्यक्रम मंचसंचालन प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री कोलम सिंह राजपूत ने लिया आभार किसान मोर्चा के परदेश उपाध्यक्ष कुलकित चंद्रा ने किया बैठक में प्रदेश भर से किसान नेता सहित भाजपा नेता गण उपस्थित रहे
प्रदेशव्यापी किसान चौपाल कार्यक्रम हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश भाजपा कार्यालय में सम्पन्न
Published On: May 17, 2023 9:58 am