
डेस्क खबर खुलेआम
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्थल झोराघाट शनिवार को उस समय मातम में बदल गया, जब परिवार के साथ घूमने पहुंचे एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कटघोरा मेन रोड निवासी अलाउद्दीन (पिता ताजुद्दीन) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अलाउद्दीन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।जानकारी के अनुसार अलाउद्दीन अपने परिजनों के साथ झोराघाट पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसी दौरान वह नदी में नहाने उतरा, लेकिन कुछ ही देर में अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, मगर नदी के भीतर बने गहरे गड्ढों और तेज गहराई के कारण युवक पानी में समा गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।घटना के तुरंत बाद परिजन युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए हरिकृष्ण हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।इधर, घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल भी निर्मित हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर उपचार नहीं देने और पर्याप्त आपातकालीन सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया। इस दौरान अस्पताल में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि झोराघाट क्षेत्र में नदी के बीच कई स्थानों पर गहरे गड्ढे मौजूद हैं, जहां पानी की गहराई अचानक बढ़ जाती है। वर्षों से यह स्थान पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्डों की कमी के कारण यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,













