---Advertisement---

दिनदहाड़े गोली मारकर महिला की हत्या .. दो अज्ञात बदमाश फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3627798

डेस्क खबर खुलेआम

सक्ती। जिले में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। सक्ती थाना क्षेत्र के जोंगरा गांव में दो अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय युवती पूर्णिमा चौहान को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जोंगरा गांव में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

पुरे मामले मे सक्ति एसपी प्रफुल ठाकुर ने कहा 👇🏼👇🏼

आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां पूर्णिमा चौहान खून से लथपथ हालत में मिली। परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment