---Advertisement---

नगर में मना स्वतंत्रता दिवस का जश्न .. सरकारी संस्थानों से चौक-चौराहों तक लहराया तिरंगा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4204971

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। देशभर के साथ घरघोड़ा में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर शान से तिरंगा लहराया गया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

4201447

इसी कड़ी में राजस्व विभाग के मुखिया एसडीएम कार्यालय में एसडीएम प्रवीण तिवारी ने अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं तहसील कार्यालय में तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय बनाया। तहसील प्रांगण में एसडीएम प्रवीण तिवारी के मुख्य अतिथि में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कि प्रस्तुत दी। एसडीएम तिवारी के सम्बोधन ने उपस्थित लोगों को देश भक्ति का जज्बा भरा है। प्कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय पत्रकारगण तथा पीएम श्री स्कूल घरघोड़ा के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उमंग भर दी।

4202407

जनपद पंचायत घरघोड़ा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में जनपद पंचायत अध्यक्ष सहनू पैंकरा ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह वन परिक्षेत्र कार्यालय घरघोड़ा में उप वनमंडलाधिकारी आशुतोष मंडावा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सेत राम पैंकरा ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया। वहीं नगर पंचायत कार्यालय एवं जय स्तंभ चौक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरघोड़ा में सरकारी कार्यालयों से लेकर चौक-चौराहों तक तिरंगे की शान और देशभक्ति का जज्बा नजर आया। अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

4203832
4164384
IMG 20260814 WA0012
4175453
Screenshot 2026 08 12 10 26 31 39 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91
4200892

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment