
डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
दिनांक 25.11.2026 के चौकी मनोरा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिला कि खरसोता जंगल पुलिया के पास कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए ले जा रहे हैं, उन्हें संदेह था कि उक्त मवेशियों को अ वैधानिक रूप से ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के संबंध में चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, साथ ही मनोरा पुलिस के द्वारा तत्काल गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर पुलिस ने देखा के कुछ व्यक्ति भैंस व गौ वंशों को पैदल हांक कर ले जा रहे हैं। पुलिस की घेराबंदी में मौके पर 04 नग बैल,03 नग भैंस सहित कुल 07 नग मवेशियों को बरामद किया गया। मौके पर एक आरोपी बालेश्वर राम को पकड़ा गया, जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य संदिग्ध आरोपी जंगल का फायदा उठा कर आरोपी हो गए। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी से गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा उसे हिरासत में लेकर चौकी लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बालेश्वर राम उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम छतोरी, चौकी सोनक्यारी, जिला जशपुर (छ.ग.) के का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी पता साजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर पकड़े गए आरोपी बालेश्वर राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचना जारी है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी मनोरा से सहायक उप निरीक्षक वैभव कुमार सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र तोमर, रितेश भगत, अरविंद साय, संजीव कुजूर व नीलीन साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ऑपरेशन शंखनाद के संबंध लगातार गौ तस्करों पर नजर रखे हुई है, पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सशक्त किया है, मनोरा क्षेत्र में पुलिस ने 03 भैंस, व 04 गौ वंश को मुक्त कराते हुए, एक आरोपी को को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गौ तस्करी जैसे मामलों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है*




