
खबर खुलेआम
रायगढ़, 2 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के तहत नगर पंचायत तमनार में वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 8 सितंबर 2026 को की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार वार्ड आरक्षण की कार्यवाही 8 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय के सृजन कक्ष में आयोजित होगी। इच्छुक नागरिक वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रह सकते है।






