मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय बड़ी बहन सुशीला साय के मायके पोंगरो आगमन पर ग्रामीण हुए गदगद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21
IMG 20240409 WA0053

डेस्क खबर खुलेआम

R.O. No. 13098/21

लड्डु से तौलकर नाच गाने के साथ फटाखे फोड़कर किया स्वागत

IMG 20240409 WA0061

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय बड़ी दीदी सुशीला साय का आगमन अपने मायके पोंगरो आगमन हुआ । पति विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के पश्चात् प्रथम मायके आगमन का जिस पर पूरे ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत समारोह रखा गया बाजे गाजे सुवानृत्य सामुहिक नृत्य के द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रस्तुति क्षेत्र वासियों के द्वारा कर स्वागत अभिनंदन किया गया । पूरे गांव में खुशी में लड्डू बांटे गए। खास बात ये रही की तीनों भाई-बहन का एक मंच पर स्वागत किया गया।

IMG 20240409 WA0059

सबसे बड़ी दीदी श्रीमती सुशीला साय मंझली दीदी कौशल्या साय छोटे भाई प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, तीनों भाई-बहन को एक साथ देख गांव की जनता के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

IMG 20240409 WA0060

गांव वालों का कहना है की ये परिवार काफी संघर्षपूर्ण समय को पार करके आज सभी बहनों के साथ भाई ने अपना मुकाम हासिल कर लिए हैं। संघर्ष के समय को याद आज के समय को देखकर आमजनमानष के आंखों में खुशी के आंसू छलके रहे थे। स्वागत समारोह में भाजपा मंडल कांसाबेल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही।

IMG 20240409 WA0056

कौशल्या साय एवं सुशीला साय के स्वागत के लिए क्षेत्र के देवतुल्य आमजनमानष का जनसैलाब उमड़ पड़ा । सभी ग्रामीणों ने अपने घर की दोनो बेटियों का नाच गाने के साथ स्वागत किया इससे पता चलता है की इनके लिए गांव के लोगों में कितना प्यार है। इस स्वागत समारोह में जो प्यार और सम्मान मिला इस पर सालिक साय के दोनों बड़ी दीदी ने क्षेत्र वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। एवं जनसेवक सालिक साय ने पूरे भारतीय जनता पार्टी मंडल कांसाबेल एवं क्षेत्र के देवतुल्य आम जन मानष को भी नंदन वंदन करते हुए आभार व्यक्त किया है

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment