---Advertisement---

मड़वारानी पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों ने लगाया भेदभाव का आरोप

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3201264

डेस्क खबर खुलेआम

छाल :- भारत पेट्रोलियम के छाल क्षेत्र स्थित हाटी-कोरबा मार्ग पर संचालित मड़वारानी पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों ने सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंप में वाहनों को पेट्रोल देने में भेदभाव किया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार पेट्रोल पंप में “माथा देखकर तिलक लगाने” जैसी स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि ट्रेलर और बड़े वाहनों में जहां 75 लीटर तक पेट्रोल आसानी से दिया जा रहा है, वहीं गांव के किसानों और स्थानीय लोगों को मात्र 10 लीटर पेट्रोल देकर लौटा दिया जा रहा है। इससे किसानों और आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खेती-किसानी और दैनिक कार्यों के लिए पेट्रोल की जरूरत पड़ती है, लेकिन पंप प्रबंधन द्वारा सीमित मात्रा में पेट्रोल दिए जाने से उन्हें बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।इधर, पंप के इस कथित भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर क्षेत्र में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं के साथ समान व्यवहार होना चाहिए और जरूरतमंद ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment