---Advertisement---

विधायक गोमती साय की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा .. हजारों लोगों ने लहराया राष्ट्रध्वज

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4188647

डेस्क खबर खुलेआम

देवानंद यादव खरकटटा तमता

पत्थलगांव। स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और देशभक्ति के जज्बे से शुक्रवार को पत्थलगांव शहर सराबोर नजर आया। क्षेत्रीय विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय की अगुवाई में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा, नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा पत्थलगांव ‘भारत माता की जय’ और ‘तिरंगा झंडा की जय’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों ने शहर के वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ इसका स्वागत किया।भव्य तिरंगा यात्रा पत्थलगांव के तीनों प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा शहर तिरंगामय नजर आया। जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के इस आयोजन का हिस्सा बनकर उत्साह बढ़ाया। यात्रा का दृश्य देखते ही बन रहा था।इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि, “तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। यह हमारी संस्कृति, संघर्ष और सपनों का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। भारत का तिरंगा देश की आन, बान, शान, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।”तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा में मनीष अग्रवाल, हरजीत सिंह भाटिया, अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, चमरसाय, शुभम, जितेंद्र अग्रवाल, रोशन प्रताप सिंह सहित भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।हजारों लोगों की सहभागिता से निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा पत्थलगांव में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश छोड़ गई। जिसने भी इस यात्रा को देखा, वह तिरंगे के सम्मान और देशप्रेम की भावना से अभिभूत नजर आया।

4200892
4164384

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment