
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो / विशेष संवाददाता कांसाबेल
जशपुर जिला के नेशनल हाईवे 43 पर तामा सिंघा ढोड़ीबहार पुलिया के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कुनकुरी की ओर से अपने घर लौट रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन ने युवकों को काफी दूर तक घसीट दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोकड़ा चौकी प्रभारी अशोक यादव से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रात्रि लगभग 12:00 से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल (नंबर CG 14 MP 8791) और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर चौकी पहुँचाया।मृतकों की पहचानपुलिस ने मृतकों के पास उपलब्ध दस्तावेजों और छानबीन के आधार पर उनकी पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया है: 1 – ज्ञानेश (गणेश) कर्मकार (28 वर्ष): पिता भोला कर्मकार, मूल निवासी धर्मजयगढ़ (वर्तमान पता बाकारूमा) 2 – शांता साहू (21 वर्ष) पिता सुरीत राम साहू, निवासी ग्राम लिपती, थाना कापू (जिला रायगढ़)। पुलिस की कार्यवाहीचौकी प्रभारी ने बताया कि शवों का मर्ग कायम कर पंचनामा के पश्चात उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है। पुलिस आगे कि कार्यवाई में जुट गई है।












