
डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने एक्सप्रेस-वे रोड पर श्री हरि श्याम जनरल स्टोर्स के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 200 नग नाइट्रोसन-10 टैबलेट, ₹70 हजार नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 1.70 लाख बताई गई है। जानकारी अनुसार, 7 अगस्त 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे रोड पर दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर संदिग्धों की घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चन्द्रशेखर परमार और अभिषेक कोसले, निवासी महासमुंद, बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से नाइट्रोसन-10 की 200 टैबलेट बरामद हुईं।पूछताछ में आरोपियों से प्रतिबंधित दवा रखने और उसकी बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टीम को गुमराह करने का भी प्रयास किया।इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 नग नाइट्रोसन-10 टैबलेट, 70,000 नगद और दो मोबाइल फोन, कुल करीब 1.70 लाख का मशरूका, जब्त किया। दोनों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 239/26, धारा 22(ग) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चन्द्रशेखर परमार पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल निरुद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी:1. चन्द्रशेखर परमार, पिता बाबुलाल परमार, उम्र 27 वर्ष । 2. अभिषेक कोसले, पिता स्व. खेमन कोसले, उम्र 19 वर्ष ।











