---Advertisement---

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर .. 4 कि मौके पर मौत .. चालक ट्राली छोड़कर फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3267907

डेस्क खबर खुलेआम

बलरामपुर में ईंट लोड ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के चार आदिवासी चचेरे भाइयों की मौत कि घटना से पुरे क्षेत्र मे सनसनी मच गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार बलरामपुर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आया है जिसमे जब एक ही परिवार के चार आदिवासी चचेरे भाई कि मौत हो गई है बताये अनुसार मृतक राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र थे, बाइक और ईंट लोड ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में मारे गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक न सिर्फ रुका नहीं, बल्कि घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और फिर ट्राली वहीं छोड़कर ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। घटना सनावल थाना क्षेत्र के पीपरपान गांव की है।

3267963

रविवार शाम चारों आदिवासी युवक डिंडो साप्ताहिक बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल की भिड़ंत एक तेज रफ्तार ईंट लोड ट्रैक्टर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार जमीन पर गिर पड़े, लेकिन चालक ने तत्काल गाड़ी नहीं रोकी। ट्रैक्टर युवकों को करीब 100 मीटर तक घसीटकर आगे ले गया और फिर उन्हें तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक चचेरे भाई थे जिनका नाम राकेश पंडो (17 वर्ष) रमेश पंडो (19 वर्ष) नरेश पंडो (19 वर्ष) मनोज पंडो (21 वर्ष) बताया जा रहा है टक्कर के तत्काल बाद ट्रैक्टर चालक घबराकर ट्राली को घटनास्थल पर छोड़ दिया और ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि चालक की लापरवाही और असावधानी इस दुर्घटना की मुख्य वजह रही। पुलिस फरार चालक की तलाश में लग गई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। जांच पूर्ण होने के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment