---Advertisement---

ट्रेक्टर पलटी .. दो महिला कि मौके पर .. 6 गंभीर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3938280

डेस्क खबर खुलेआम

बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मुड़पार के पास मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।जानकारी के मुताबिक, मुड़पार निवासी चंद्रशेखर पटेल ट्रैक्टर में करीब 19 मजदूरों को बैठाकर धान की रोपाई के लिए खेत ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सकर्रा के सरपंच के नाम पर पंजीकृत है और सभी मजदूर सरपंच के खेत में काम करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। मुड़पार के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे कई मजदूर दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। साथ ही ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर ले जाने के पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment