---Advertisement---

हाथी ने भैंस चराने गए ग्रामीण को कुचला .. मौके पर हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4229116

डेस्क खबर खुलेआम

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवपुर जंगल में रविवार सुबह मानव-हाथी द्वंद्व की दर्दनाक घटना सामने आई। भैंस चराने जंगल गए एक ग्रामीण का सामना अचानक जंगली नर हाथी से हो गया। हाथी ने ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी इन्द्रनाथ सिंह रोज की तरह रविवार सुबह करीब 5:30 बजे अपनी भैंसों को चराने जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान झारखंड सीमा की ओर से भटककर आए एक आक्रामक नर हाथी से उनका अचानक आमना-सामना हो गया। ग्रामीण कुछ समझ पाते और खुद को बचाने का प्रयास करते, उससे पहले ही हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हमले में इन्द्रनाथ सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामानुजगंज भेज दिया।

4203832
4164384

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment