---Advertisement---

बहु ने रची .. ससुर कि साथियों के साथ मिलकर कि हत्या .. महिला सहित 4 गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3725409

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

5 जुलाई जशपुर / थाना दुलदुला पुलिस ने ग्राम बोड़ाछापर में हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग गुंगरू प्रधान की हत्या की गुत्थी का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए महिला सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 04.07.2026 को थाना दुलदुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़ाजोर निवासी चुगरू प्रधान (70 वर्ष) अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे तथा शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए।

3725327

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं संदेहियों से गहन पूछताछ प्रारंभ की। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक का अपनी बहू सुगंती बेसरा के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने परिचितों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची, योजना के अनुसार दिनांक 03-04 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि आरोपी मोटरसाइकिल से मृतक के घर पहुंचे, दरवाजा खुलवाकर उन्होंने लकड़ी के फट्टे एवं मुक्कों से मारपीट की, फिर मृतक के हाथ-पैर बांध दिए तथा मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त का फट्टा, मोटरसाइकिल एवं 04 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस अंधे हत्याकांड का त्वरित खुलासा करने में थाना दुलदुला पुलिस, साइबर सेल, एफएसएल टीम एवं विवेचना में शामिल समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप गंभीर अपराध का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा संभव हो सका।

आरोपीगण*1. **सुगंती बेसरा**, उम्र **36 वर्ष**, निवासी **ग्राम बोड़ाजोर, थाना दुलदुला, जिला जशपुर (छ.ग.)** — *मृतक की बहू एवं मुख्य साजिशकर्ता। 2. **साहिल उर्फ राजा खान**, उम्र **22 वर्ष**, निवासी **थाना दुलदुला, जिला जशपुर (छ.ग.) 3. **आनंद यादव**, उम्र **20 वर्ष**, निवासी **ग्राम परसाटोली, थाना दुलदुला, जिला जशपुर (छ.ग.)। 4. **रोहित सिंह**, उम्र **21 वर्ष**, निवासी **ग्राम मधुटोली, थाना जशपुर, जिला जशपुर (छ.ग.)।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा है कि जशपुर पुलिस अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए प्रत्येक गंभीर अपराध का त्वरित एवं वैज्ञानिक तरीके से खुलासा कर दोषियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment