---Advertisement---

आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षक की मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

अंबिकापुर से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे एक शिक्षक कि मौत हो गई है । बारिश के दौरान शनिवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक मैनपाट विकासखंड के ग्राम कुनकुरी में पदस्थ थे। वे रिश्तेदारी से लौट रहे थे। बारिश होते देख वे चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। आस-पास के लोग उन्हें सीतापुर अस्पताल ले गए, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।ग्राम केसला निवासी शिक्षक हरीश कुमार मैनपाट के कुनकुरी स्कूल में पदस्थ था। वह अपने रिश्तेदार के घर ग्राम तमता गया था। शनिवार की दोपहर वह रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। इसी बीच मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरु हो गई।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment