---Advertisement---

26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260507 WA00372

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम सुजीबहार में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां किडनी की गंभीर बीमारी से परेशान 26 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अविनाश टोप्पो उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सुजीबहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अविनाश बैंगलोर में रहकर काम करता था। बीते 1 मई को उसने अपने परिजनों को फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी और घर ले जाने की बात कही थी। इसके बाद परिजन उसे ट्रेन से कोरबा तक लेकर आए और 3 मई को घर वापस लाए।परिजनों ने युवक का इलाज कराने के लिए 4 मई को उसे जशपुर ले जाकर जांच कराई, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। इस जानकारी के बाद से अविनाश काफी तनाव और चिंता में रहने लगा था।इसी बीच 6 मई को जब उसके पिता सैहुन टोप्पो किसी काम से पड़ोसी गांव गए हुए थे, तब शाम करीब 4 बजे घर से सूचना मिली कि अविनाश ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना मिलते ही कांसाबेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment