पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली , 1 की मौत 1 अन्य घायल

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image editor output image 2012483656 1714107056293 780x427 1

डेस्क खबर खुलेआम

राजधानी रायपुर से गोली चलने की बड़ी घटना सामने आ रही है…! दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक देवती कर्मा के रायपुर के सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले में गोली चलने से प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मौत हिने की जानकारी मिल रही है ।

रायफल की सफाई के दौरान हुआ हादसा हुआ है वहीं, एक जवान घायल हो गया है। उसे अंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अफसरों के अनुसार घटना रायफल की सफाई के दौरान हुई है। रायफल साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई । रायपुर के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चल गई। घटना में बंगले ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। साथ ही प्लाटून कमांडर के घायल होने की भी खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। फिलहाल घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह 7-8 बजे के बीच की है। देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में लगे वीआईपी सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है। एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाला और घायल भिंड के निवासी है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment