---Advertisement---

खेत मे बिछाए करंट की चपेट में कृषि विस्तार अधिकारी कि मौके पर हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
576338

खबर खुलेआम

हीरालाल राठिया

लैलूंगा थाना क्षेत्र के भेलवाटोली गांव में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाल कुमार साहू, पिता त्रिलोचन साहू, निवासी भेलवाटोली के रूप में हुई है। लाल कुमार साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे जो लैलूंगा क्षेत्र के गुडूबाहल बहमा मे कार्यरत थे

576394

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल कुमार साहू कल रात अपने खेत का कार्य पूरा कर घर लौट आया था। देर रात वह किसी कार्यवश दोबारा खेत गया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि किसी अन्य व्यक्ति ने खेत में जंगली सूअर फँसाने के लिए तार में करंट प्रवाहित कर रखा था, जिसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों और गॉव मे मातम पसर गया है घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के खेतों और करंट बिछाने के तारों की जाँच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली सूअरों के आतंक के कारण कुछ लोग अवैध रूप से बिजली का करंट खेतों में बिछा देते हैं, जिससे इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है, और दोषी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment