---Advertisement---

सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयास से फोरलेन परियोजना को मिली हरी झंडी .. रायगढ़-पंजीपथरा-घरघोड़ा के लिए 2,129 करोड़ मंजूर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4499557 1

खबर खुलेआम

सांसद राधेश्याम राठिया की पहल रंग लाई, मुख्यमंत्री साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जताया आभार

रायगढ़। रायगढ़ के विकास और औद्योगिक विस्तार को नई रफ्तार देने वाली बहुप्रतीक्षित रायगढ़ – पंजीपथरा – घरघोड़ा 37 किलोमीटर फोरलेन सड़क परियोजना की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रभावित भूमि के भू-अर्जन एवं वन भूमि व्यपवर्तन कार्य के लिए ₹2,129.051 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इसे क्षेत्र के लिए वर्षों पुरानी मांग के साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया की पहल से मिली इस बड़ी सौगात पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है।रायगढ़–पंजीपथरा–घरघोड़ा मार्ग लंबे समय से भारी औद्योगिक वाहनों के दबाव में है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ औद्योगिक वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात का दबाव लगातार बढ़ता रहा है। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए क्षेत्रवासी लंबे समय से इस मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग करते आ रहे हैं।फोरलेन निर्माण से यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही दुर्घटनाओं में कमी आने, आवागमन सुगम होने तथा औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग रायगढ़ जिले की बड़ी आबादी के लिए कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण माध्यम है। फोरलेन बनने से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार, उद्योग और आवागमन को नई गति मिलने की संभावना है। बेहतर सड़क अधोसंरचना से रायगढ़ के सुनियोजित विस्तार और औद्योगिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार जताते हुए इसे नए और विकसित रायगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।यह सिर्फ सड़क नहीं, विकास की नई राह हैरायगढ़-पंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुरक्षित यातायात, बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास की नई आधारशिला बनने जा रही है। वर्षों से चली आ रही मांग अब स्वीकृति के पड़ाव तक पहुंच चुकी है, जिससे क्षेत्रवासियों में भी उम्मीद और उत्साह बढ़ा है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment