
डेस्क खबत खुलेआम
बलौदाबाजार/कसडोल। बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बुधवार शाम करीब 4 बजे गुमटी दुकान संचालक फिरतू यादव और 34 वर्षीय अजय पैकरा के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक वारदात में तब्दील हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए फिरतू यादव ने अजय पैकरा पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कसडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फिरतू यादव को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इंदिरा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।










