---Advertisement---

कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4450692

डेस्क खबर खुलेआम

बलौदाबाजार / थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस द्वारा कॉलेज छात्रा का लगातार पीछा कर छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने एवं राह चलते परेशान करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है जानकारी अनुसार कॉलेज छात्रा (पीड़िता) द्वारा थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई कि जब भी वह कॉलेज आती-जाती थी, तब आरोपी रोशन सिंह राजपूत द्वारा रास्ते में उसका पीछा कर जबरन बातचीत करने, हांथ पकडकर छेड़छाड़ करने एवं बात न करने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता द्वारा मना करने के बावजूद आरोपी द्वारा लगातार पीछा कर फोन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ​पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 720/2026, धारा 78(1), 79, 351(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए एवं घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (लाल रंग, क्रमांक CG 22 R 9895) एवं एक आईफोन (iPhone 13) विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया है। आरोपी को दिनांक 01.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। ​गिरफ्तार आरोपी- ​रोशन सिंह राजपूत पिता उदय सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम रवान वार्ड नंबर 14, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार,

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment