
डेस्क खबफ खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठनात्मक विस्तार के तहत जशपुर जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में राजेश यादव को युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। राजेश यादव लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राजेश यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को संगठित कर पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।













