---Advertisement---

पिकअप-ऑटो में भिड़ंत .. 3 महिला की मौत .. ऑटो सवार 8 से 10 घायल .. 2-3 की हालत गंभीर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4819236

डेस्क खबर खुलेआम

कोरिया। जिले के पटना-पंडो पारा मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 7:20 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल 2 से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।जानकारी के अनुसार, करीब 13 से 14 लोग एक ऑटो में सवार होकर तेरही कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पिकअप ने पहले सड़क पर एक बैल को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क से करीब दो फीट अंदर जा घुसा।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों के शव अस्पताल के शव ग्रह में रखे गए हैं। वहीं घायलों का उपचार जारी है, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। जिला प्रशासन ने भी तत्काल संज्ञान लेते हुए पटना तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को अस्पताल भेजकर घटना और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस द्वारा घटना कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृस्टिया तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह बताया जा रहा है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment