---Advertisement---

सड़क कि मिट्टी खिसकी .. यात्री बस पलटी .. मचा हड़कंप

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4422392

सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर

बरमकेला। सारंगढ़-बरमकेला मुख्य मार्ग पर चनामुड़ा गांव से पहले घाटी में मंगलवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, बंटी बस सर्विस की बस बरमकेला से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब चार यात्री सवार थे। इसके अलावा चालक, खलासी और कंडक्टर भी बस में मौजूद थे।बताया जा रहा है कि चनामुड़ा से पहले घाटी के पास सड़क किनारे की मिट्टी अचानक धंस गई। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।घटना की सूचना मिलते ही बरमकेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई।बस के पलटने का मंजर देखकर हादसा गंभीर नजर आया, लेकिन सौभाग्य से किसी यात्री के घायल नहीं होने से बड़ी जनहानि टल गई। घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment