---Advertisement---

हाथ देखकर इलाज के नाम पर महिला से तीन दिन तक दुष्कर्म – ढोंगी निर्मल बाबा गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2026 04 22 at 1.07.08 PM 1153x1536 1

डेस्क खबर खुलेआम

पामगढ़। आस्था के नाम पर एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। “चमत्कार” और “इलाज” का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने वाला कथित ढोंगी बाबा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। खुद को “निर्मल बाबा” बताने वाले आरोपी ने एक महिला को दर्द ठीक करने का भरोसा दिलाकर न सिर्फ बहलाया, बल्कि तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी ने किया।घटना की शुरुआत चैत्र नवरात्रि के दौरान हुई, जब आरोपी “पदयात्रा” करते हुए पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा। खुद को चमत्कारी बाबा बताकर वह लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। इसी दौरान पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने गई, जहां आरोपी ने हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया।कुछ दिनों बाद आरोपी ने महिला को पामगढ़ बाजार बुलाया, “प्रसाद” दिया और अपने साथ चलने के लिए बहलाया। झांसे में आकर महिला उसके साथ पहले बिलासपुर और फिर मध्य प्रदेश के मैहर पहुंची, जहां होटल में ठहराया गया। यहीं “इलाज” के नाम पर आरोपी ने बार-बार उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।घटना के बाद 1 अप्रैल को आरोपी महिला को बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया। घर लौटने पर भी महिला की परेशानी खत्म नहीं हुई आरोपी लगातार फोन कर उसे परेशान करता रहा। जब महिला ने नंबर ब्लॉक किया, तो आरोपी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल कर दिए।पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 अप्रैल को धर्मशाला में आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment