---Advertisement---

हथोड़ा मारकर शिक्षक की हत्या .. साथी शिक्षक गिरफ्तार .. VSK ऐप से खुला हत्याकांड का राज

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4636172

डेस्क खबर खुलेआम

आरंग। ग्राम बनचरौदा के पास शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या का आरंग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हत्याकांड में मृतक का साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा ही आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार, स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को बनचरौदा के पास शिवकुमार चंद्राकर (46), निवासी रामपुर डंगनिया, का शव मिला था। उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार एवं कठोर वस्तु से वार किए गए थे। सूचना के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक, डॉग स्क्वाड और साइबर टीम की मदद से जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक और आरोपी दोनों ग्राम कुम्हारी के स्कूल में शिक्षक थे। ग्रामीणों ने मृतक को आखिरी बार आरोपी के साथ सफेद स्कूटी पर जाते देखा था। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और शिक्षा विभाग के VSK ऐप की लॉग रिपोर्ट खंगाली। रिपोर्ट से आरोपी की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं।

4610135

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और मृतक पिछले चार वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे दोनों रेत, रियल एस्टेट तथा बुलियन मार्केट में ट्रेडिंग करते थे। आरोपी के अनुसार, उसने मृतक को करीब 30 लाख रुपये उधार दिए थे। इसके बदले मृतक ने तीन ब्लैंक चेक दिए थे। पिछले तीन महीने से ब्याज नहीं मिलने के कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर की सुबह दोनों की मुलाकात कुम्हारी स्कूल के बाहर पटवारी कार्यालय के पास हुई। पैसे और ब्याज की वापसी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद दोनों बनचरौदा के सुनसान इलाके में पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने पहले धारदार हथियार से मृतक के सिर के पीछे वार किया और फिर हथौड़े से सिर व चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुबह 9:35 बजे स्कूल पहुंचा था। इसके बाद निजी काम का बहाना बनाकर बाहर निकल गया और घटना के बाद दोपहर करीब 12:50 बजे वापस लौटा। आरोपी ने अपने मोबाइल से VSK ऐप पर लॉगिन नहीं किया, बल्कि साथी शिक्षक के मोबाइल से उपस्थिति दर्ज की। यह जानकारी ऐप की लॉग रिपोर्ट में सामने आई। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने सफेद स्कूटी, धारदार हथियार, हथौड़ा, तीन ब्लैंक चेक, मृतक का पर्स, दोनों मोबाइल फोन तथा खून से सने जूते, मोजे और कपड़े जब्त किए हैं। आरोपी चंद्रप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment