---Advertisement---

प्रेमिका को लेकर विवाद युवक कि हत्या .. नाबालिक सहित तीन गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3316121

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

दिनांक 27.05.26 को थाना पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामजूनवानी में सुशील खलखो की किसी के द्वारा हत्या कर दी गई है, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे के द्वारा घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल घटना स्थल रवाना हुआ गया, जहां जाकर पुलिस ने देखा कि सुशील खलखो की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी, पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया। मामले में पुलिस के द्वारा प्रार्थिया जानकी लकड़ा (ग्राम सरपंच की पत्नी)उम्र 35 वर्ष की रिपोर्ट पर, थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 103(1),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस की पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि घटना दिनांक से करीबन 03 से 04 वर्ष पहले मृतक सुशील खलखो व आरोपी जयलाल एक्का की पत्नी के मध्य प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी दौरान आरोपी जयलाल की पत्नी के पास मृतक सुशील के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर, आरोपी सुशील को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था, मृतक सुशील करीबन डेढ़ माह पहले ही जमानत पर जेल से निकल कर अपने घर में रह रहा था इस दौरान भी मृतक व आरोपी जयलाल की पत्नी के मध्य बातचीत होती रहती थी, जिसके सम्बन्ध में आरोपी जयलाल व उनके परिजनों को पता चलने पर आरोपी जय लाल के पिता के द्वारा सामाजिक मीटिंग बैठाई गई थी व आरोपी जयलाल की पत्नी के द्वारा मृतक सुशील खलखो के साथ रहने की इच्छा जताने से आरोपी जयलाल की पत्नी को मृतक सुशील के जिम्मे दे दिया गया था, तब से मृतक सुशील खलखो व आरोपी की पत्नी साथ साथ रहते थे,। घटना दिनांक 27.05.26 की रात्रि करीबन 11.00 बजे अचानक प्रार्थिया जानकी लकड़ा को अपने घर के बाहर हल्ला गुल्ला की आवाज सुनाई दी, इस दौरान प्रार्थिया ने देखा कि गांव के ही आरोपी जयलाल एक्का, जयमन एक्का व एक विधि से संघर्षरत किशोर के द्वारा मृतक सुशील खलखो से मारपीट की जा रही थी, इसी दौरान आरोपियों के द्वारा मृतक सुशील खलखो के सिर को जमीन में पटकते हुए, उसके सिर पर पास में पड़े पत्थर से वार कर, हत्या कर दी गई। मामले में थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण से जुड़े एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर लाया गया। पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा हत्या करना स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर , विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह व अन्य दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, अग्रिम कार्यवाही जारी है।*

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment