---Advertisement---

सोने-चांदी के जेवर खरीदने पहुंचे माँ बेटी .. चोरी करते दोनों गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3330009

डेस्क खबर खुलेआम

कोरिया जिले में ज्वेलरी दुकान से सोने एवं चांदी के ज्वेलरी की चोरी के मामले में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने ज्वेलर्स के दुकान पहुंचे थे। उनके जाने के बाद सोने-चांदी की ज्वेलरी कम मिली तो ज्वेलरी दुकान के संचालक ने सीसी टीवी फुटेज की जांच की। शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर के डबरीपारा में संचालित अंकित ज्वेलर्स में 28 मई को करीब 4.30 बजे एक महिला एवं एक युवती सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने पहुंचे थे। उन्हें दुकान संचालक आयुष सोनी ने ज्वेलरी दिखाई। उन्होंने सोने की नाक की दो कील एवं चांदी की चैन कीमत 10930 रुपये का खरीदा। दोनों ने 6300 रुपये नगद जमा किया और 4630 रुपये के उधार का बिल बनवाया। उन्होंने जयप्रकाश यादव केनापारा बैकुंठपुर के नाम का बिल बनवाया और चले गए। सोने-चांदी की ज्वेलरी कम मिली तो हुआ खुलासा दोनों के चले जाने के बाद ज्वेलरी दुकान संचालक ने सोने-चांदी के ज्वेलरी की गिनती की। गिनती में एक चांदी का चैन एवं सोने की बाली एक जोड़ी व 2 नग सोने की कील कम मिली। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि महिला एवं उसकी बेटी ज्वेलरी लेकर चले गए हैं। सूचना पर एएसपी डॉ. सुरेशा चौबे के साथ बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। पुलिस जांच में पता चला कि दुकान में चोरी करने वाले केनापारा निवासी जयप्रकाश सूर्यवंशी की पत्नी सुनीता सोनवानी (35 वर्ष) एवं बेटी खुशबू सोनवानी (19 वर्ष) थे।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की ज्वेलरी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment